डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल डंपर चालक फरार।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र बुधवार सुबह एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राज मार्ग चौका घाट रेल्वे स्टेशन के पास तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र मिश्रहन पुरवा निवासी अंकित मिश्रा अपने साथी दिनेश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय देवशरण के साथ कोटवा मेला जा रहे थे दोनों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर बहराइच की दिशा की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोर दार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषड़ थी कि दिनेश मिश्रा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अंकित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस 6232 तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह आरक्षी कुमार, पुनीत कुमार और विजय भान ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायल अंकित मिश्रा को पीआरवी कर्मी जयप्रकाश सिंह और राकेश भारती की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और वे सड़क पर बेखौफ दौड़ रहे है भारी वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे है। थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि सड़क हादसा करने वाले डंपर वाहन चालक की तलाश की जा रही हैं।




