बाराबंकी
लम्बी बीमारी से जूझ रहे वकील की मौत क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। कैंसर से जूझ रहे वकील की मौत क्षेत्र में शोक की लहर
मिली जानकारी के अनुसार तहसील सिरौलीगौसपुर थाना दरियाबाद सैदखानपुर निवासी अंजनी सिंह उर्फ मिंटू पुत्र आत्मजीत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष जो पेशे से वकील थे 2 साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे लगभग एक माह पूर्व कैंसर से परेशान होकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपने आप को खत्म करने की कोशिश की लेकिन परिजनों द्वारा आनन-फानन में लखनऊ में भर्ती कराया जहां पर लगभग एक माह से उपचार चल रहा था कल शाम को अचानक उनकी मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी




