
रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी:- तहसील फतेहपुर में स्थित प्राचीन महादेव तालाब स्थित माता उजली मैया के दरबार में सुबह से ही दर्शन पूजन का सिलसिला जारी है महाभारत कालीन उजली मैया के मंदिर पर सुबह से ही दर्शन पूजन करने वाले भक्तों का तांता लगा हुआ है लगातार भक्त माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं दर्शन पूजन नारियल चुनरी ब प्रसाद चढ़ाकर माता को मनाने का प्रयास जारी है वही सैकड़ों की संख्या में मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां दुर्गा का स्वरूप उजली माता का पूजन अर्चन किया मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के पूजन अर्चन व उपवास करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं इसी को लेकर कोई भक्त मां को चुनरी चढ़ा रहा है तो कोई प्रसाद तो कोई नारियल चढ़ाकर माता जगदम्बा को मनाने का प्रयास कर रहा है इस दौरान कुर्सी विधानसभा के अन्य मंदिरों जिसमे में बजरा भवानी मंदिर निंदुरा खजा देवी मंदिर मदनपुर सहित सभी मंदिरों में मां दुर्गा के नौ दिनों की पूजन अर्चन का त्यौहार नवरात्र विधि विधान से जारी है




