जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में गौ आश्रय स्थल के सम्बन्ध में बैठक आहूत

बाराबंकी कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में गौ आश्रय स्थल के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान गौ आश्रय स्थलों के निर्माण/उनके संरक्षण की समीक्षा, पशुओं का टीकाकरण/पशुओं को स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध, गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण सेल की समीक्षा, दुग्ध उत्पादन संघ की समीक्षा, कौशल विकास मिशन की गहन समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारियो ंको आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि गौ आश्रय स्थलों पर चारा, भूसा, पानी सहित सफाई की समुचित व्यवस्था प्रत्येक दशा में बनी रहे। सर्दी बढ़ने के साथ ही आश्रय स्थलों पर पुआल की व्यवस्था के साथ ही गौवंश को सर्दी से बचाने हेतु व्यवस्था की जाये। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि बड़ी गौशालाओं पर आवश्यकतानुसार 7 केयरटेकर रखे जा सकते है।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित सम्बन्धित विभाग अधिकारी मौजूद रहे।



