बाँदा बहराइच राज्यमार्ग पर पुल के जीर्णोद्धार के उपरान्त सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने शुभारम्भ किया ।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी । शारदा सहायक खण्ड 28 हैदरगढ़ के अंतर्गत जौनपुर शाखा के कि०मी० 1.153 पर पड़ने वाले बाँदा बहराइच राज्यमार्ग पर पुल के जीर्णोद्धार के उपरान्त सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने शुभारम्भ किया । उक्त पुल का जीर्णोद्धार रूपये 27 लाख की लागत से सिंचाई विभाग के द्वारा किया गया । लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पुल के जीर्णोद्धार से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी । केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर लगातार विकास कार्य कर रही है। हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास है।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हैदरगढ़ राम देव सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी, मण्डल अध्यक्ष हैदरगढ़ कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू भैय्या , मण्डल अध्यक्ष त्रिवेदीगंज सचिन वर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुबेहा राम सागर मौर्या, पूर्व नगर अध्यक्ष शेखर मिश्रा, प्रधान पोखरा लल्लन बाबु, मण्डल उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा, अतुल रावत, अधिशाषी अभियंता नवनीत कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें ।





