Advertisement
भारत

पद्म पुरस्कार 2022 के विजेताओं के दूसरे बैच ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण किया और भारत के वीर शहीदों को नमन किया

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा / मो0 शमीम

पुरस्कार विजेताओं ने लोगों और विशेषकर युवाओं से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (एनडब्ल्यूएम) का भ्रमण करने और सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्‍त करने का आग्रह किया

पद्म पुरस्कार 2022 के विजेताओं के दूसरे बैच ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (एनडब्ल्यूएम) का भ्रमण किया। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 28 मार्च, 2022 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2022 के लिए 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 54 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण करने वालों में पद्म विभूषण पुरस्‍कार प्राप्तकर्ता डॉ. प्रभा अत्रे शामिल थीं, जिन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पद्म श्री विजेता पोलैंड की प्रो. (डॉ.) मारिया क्रिज्‍सटॉफ बायरस्की, थाईलैंड की डॉ. चिरपत प्रपंडविद्या, श्रीमती बसंती देवी, श्री धनेश्वर इंगटी, गुरु टुल्कु रिनपोछे, डॉ. (प्रो.) हरमोहिंदर सिंह बेदी, सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी और श्री अब्दुलखादर इमामसब नदकत्तिन भी शामिल थे।

जैसे ही पुरस्कार विजेताओं ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण किया, उन्हें सैन्‍य कर्मियों द्वारा सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। पुरस्कार विजेताओं ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के भ्रमण का आयोजन करने के लिए सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह स्मारक देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस और सैनिकों के बलिदान के मूल्यों का प्रसार करता है। उन्होंने लोगों और विशेष रूप से युवाओं से अनुरोध किया कि वे इस स्मारक का भ्रमण करें और सैनिकों की वीरता की कहानियों के बारे में जानकारी प्राप्‍त करें।

पद्म विभूषण विजेता डॉ. प्रभा अत्रे, एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यहां आना और अपने सैनिकों के प्रति आदर व्‍यक्‍त करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। हमें वास्तव में उन पर गर्व है, क्योंकि वे हमारी रक्षा कर रहे हैं और हमारे राष्ट्र को आगे ले जा रहे हैं।

विज्ञापन

पद्म भूषण विजेता श्री देवेंद्र झाझरिया, श्री सच्चिदानंद स्वामी और पद्म श्री विजेता सरदार जगजीत सिंह दर्दी, श्री काजी सिंह और पंडित राम दयाल शर्मा सहित पद्म पुरस्‍कार 2022 के पहले बैच के विजेताओं ने 22 मार्च, 2022 को इस प्रतिष्ठित स्मारक का दौरा किया था।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button