नही थम रहा प्रतिबंधित पेड़ों का कटान क्षेत्र में जोरों पर चल रहा हरे भरे पेड़ों पर आरा।

नही थम रहा प्रतिबंधित पेड़ों का कटान क्षेत्र में जोरों पर चल रहा हरे भरे पेड़ों पर आरा।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी के वन रेज फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत भगहर झील के गोवा बसंतपुर में वनविभाग की मिली भगत से वन माफियाओं ने चलाया तीन गुलर के हरे भरे पेड़ों पर आरा वन विभाग अधिकारी व कर्मचारी मौन केवल हो रही जबानी कार्यवाही।
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारियों ने घटना स्थल से लकड़ी लदीं ट्रैक्टर ट्राली एक स्थानीय गन्ना कांटे के पीछे खड़ी करवा दी सूचना करता को कार्यवाही के नाम पर की टालमटोल आखिर अधिकारी कार्यवाही करने में असमर्थ क्यों यह एक बड़ा सवाल है।
आखिरकार ऐसा कब तक चलता रहेगा जहाँ एक तरफ योगी सरकार हरियाली को बढ़ावा देने पर लाखो रूपये खर्च कर रही है वहीं वनविभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारी अवैध कटान पर कार्यवाही करने से क्यों कतराते हैं। वही वनविभाग के उच्च अधिकारी संज्ञान क्यों नहीं लेते यह एक सोचने वाली बात है।
यह खबर वन रेंज फतेहपुर क्षेत्र भगहर झील के लिए नई नहीं है इससे पहले अन्य कई न्यूज़ पेपर न्यूज़ पोर्टल पर प्रसारित हो चुकी है इसके बावजूद लगभग हर हफ्ते अवैध कटान वन माफिया करते रहते हैं।




