बाराबंकी
महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने निकाली शिव बारात , झूम उठे भक्तगण

रामसनेही घाट, बाराबंकी। जनपद के विभिन्न स्थानों पर महाशिवरात्रि पर्व पर शिव झांकी व शिव बारात निकाली गई। रामसनेही घाट के मोतिक पुरवा में दीपू दुबे द्वारा शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट ग्राम जवाहर पुरवा में गंगा प्रसाद दीक्षित द्वारा शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया व कन्या पूजन एवम् भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुधाकर दीक्षित,लालता प्रसाद दीक्षित,सौरभ दीक्षित,सर्वेश कुमार,तेज कुमार शुक्ला सहित कई भक्तगण मौजूद रहे।




