Advertisement
झारखंडभारत
Trending

मुख्यमंत्री जन-वन योजना एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

रिपोर्टर:- उज्जवल कुमार साहा

वन क्षेत्र कार्यालय, तालझारी में मुख्यमंत्री जन-वन योजना एवं वन अग्नि सुरक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता की।

बैठक में जंगलों में लगने वाली आग से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा वन संरक्षण हेतु जनसहभागिता को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। डीएफओ गर्ग ने अपील की कि जंगल में आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय पर नियंत्रण संभव हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-वन योजना को जनभागीदारी आधारित महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने ग्राम प्रधानों की सामाजिक भूमिका को रेखांकित करते हुए वन क्षेत्र की निगरानी एवं ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

बैठक में वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने वन अग्नि से बचाव एवं आग बुझाने की प्राथमिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। पर्यावरण प्रेमी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने गीत एवं कविताओं के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

कार्यक्रम में वन बचाओ समिति के निदेशक दशरथ ठाकुर, वनपाल राणा रंजीत, वनरक्षी पप्पू यादव, अखलेश मरांडी, सुनील कुमार, अंकित झा सहित सभी ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन 4

बैठक में वन संरक्षण, अग्नि सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button