Advertisement
बाराबंकी
Trending

जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वयक समिति की बैठक आहूत की गयी।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वयक समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान ऋण जमानुपात, वार्षिक कार्य योजना, किसान क्रेडिट कार्ड(फसली, मत्स्य व पशुधन हेतु), एसएमई ऋण के अन्तर्गत संचालित मुद्रा, ओडीओपी, स्टार्ट अप इण्डिया योजना, एसएचजी की प्रगति, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना(सुरक्षा, जीवन ज्योति) अटल पेंशन योजना, सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक मे अवगत कराया गया कि जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 के कुल निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष माह सितंबर तक 73344 केसीसी निर्गत किए गए।
बैठक के दौरान समस्त योजनाओं की गहन समीक्षा के पश्चात जिलाधिकारी ने समस्त बैंको के जिला समन्वयकों को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त पत्रावलियों को उनके निस्तारण की निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारित कर लिया जाये। अन्यथा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंक के जिला समन्वयक व शाखा प्रबन्धक को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री मती एकता सिंह , अग्रणी जिला प्रबन्धक विवेक कुमार, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त उद्योग, पी ओ डूडा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी तथा बैंको के जिला समन्वयक मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button