
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। जिले में तीन दिवसीय मनाया जाएगा भगवान चित्रगुप्त महोत्सव। अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्ति स्थापना के दूसरे दिन जिले में धनोखर चैराहा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूर्ण परिवार की पन्द्रह मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की जाएगी। शहर के मुख्य मार्ग से गाजे-बाजे के साथ गुजरेगी शोभायात्रा बाद में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धनोखर चक्रर्तीथ स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर प्रागंण में कायस्थ समाज की एक बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा वरिष्ठ नेता रंजीत बहादुर ने बताया परिवार कि सभी 15 मूर्तियां मंदिर में आ चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व इन्हें सात नदियों के जल से स्नान करवाकर सात मंदिरों में ले जाया जाएगा। त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 21 से 23 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। 23 को ही शोभा यात्रा में नेता सुभाष चन्द्र बोस, स्वामी विवेकानन्द जी, जयप्रकाश नारायण, डा0 राजेन्द्र प्रसाद एवं डा0 संपूर्णानंद व बाल ठाकरे आदि की झांकिया शामिल होगीं। साथ आजाद हिन्द की वर्दी में विभिन्न स्कूलों के 100 से ज्यादा बच्चे यात्रा में परेड करेंगे। इसके बाद 23 जनवरी को ही दोपहर बाद भंडारे का आयोजन होगा।

पीठाधीश्वर रंजीत बहादुर ने बताया कि ये दिन शौर्य दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। कायस्थ सहित सभी समाज से अपील किया की इस दिन लोग अपने घर भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर कम से कम 7 दिये जलाकर खुशी मनाऐ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
आयोजित बैठक में सुभाश श्रीवास्तव, हरिहर श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, नवनीति कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, विकास राज श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव-अध्यापक, मनोज श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, मनमीत श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव अनुराग बेबी आदि लोग शामिल थे।



