तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई तीन लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

मान बहादुर सिंह
हैदर गढ़ बाराबंकी। 31 मार्च लोनी कटरा थाना क्षेत्र के हाथी का पुरवा गांव के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर प्रतापगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार के डम्पर से टकरा जाने से कार सवार चार युवको में से जहां तीन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं चौथे घायल की ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर हैदर गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के हाथी का पुरवा के पास बुधवार की देर रात चार युवकों की कार मिट्टी लदे डंपर से जा टकराई। यह डंपर मिट्टी लादकर हाईवे पर मुड़ रहा था। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही लोनी कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार सभी चारों घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने इरशाद खान 30 वर्ष अबूबकर राईन 32 वर्ष लुकमान राइन 33 वर्ष को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे घायल इमरान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था के चलते ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान इमरान की भी मौत हो गई पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिलते हैं प्रतापगढ़ जिले से युवकों के परिजन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। युवकों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है




