
रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में आयोजित परेड की सलामी ली गई और परेड का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पुलिस लाइन्स का भ्रमण कर बैरक, यातायात कार्यालय, एमटी शाखा, कैंटीन, पुलिसकर्मियों के लिए संचालित भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।




