
समित अवस्थी की रिपोर्ट
बाराबंकी, “मिशन शक्ति” की प्रेरणा से योद्धा ताइक्वांडो मार्शल आर्ट द्वारा बालिकाओं को ताइक्वांडो मार्शल आर्ट आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। देवा, स्थित निकट श्री दुर्गा धाम मंदिर परिसर में बालिकाओं को आत्मरक्षा ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की बारीकियों के बारे में तथा कठिन अथवा जटिल परिस्थितियों में अपना बचाव करने के तरीके बताए गए। ताइक्वांडो प्रशिक्षक और अंतरराष्ट्रीय खिलाडी जयशंकर गुप्ता ने लगभग स्थानीय 20 बालिकाओं को एक विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया। साथ ही खेलों के महत्व और भविष्य के बारे में भी जानकारी दी। इस प्रशिक्षण शिविर में पंचिंग, अटैक, किक अटैक, ग्रिपिंग, फ्रंट अटैक, बैक डिफेंस, होल्डिंग आदि टेक्निक्स के बारे में प्रदर्शन कर जानकारी दी गई।ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा श्रीवास्तव और अंजली श्रीवास्तव ने अटैक और डिफेंस का बेहतरीन प्रदर्शन किया । इस अवसर पर बुद्धा इंस्टिट्यूट के प्रबंधक सर्वजीत श्रीवास्तव, आकाश शुक्ला , ओम श्रीवास्तव शिवपाल, तरुण,अभिषेक, शिवेश आदि लोग उपस्थित थे। बाराबंकी ताइक्वांडो सचिव अनिल कुमार धानुक, शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षक मनीष दत्त ने प्रशिक्षक और सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी। बालिकाओं में आशी, दिव्यांशी, प्रिंसी शर्मा, मान्या, दर्शिता, श्रद्धा, अंजलि, आस्था,साधना, पलक, दिव्या रुचि, महक, जानकी, खुशी, पूर्वी, अदिति अन्य बालिकाएं मौजूद रहीं।




