जनपद बहराइच के छह विकासखंड में बना छह आसनों में विश्व कीर्तिमान

समित अवस्थी मंडल संपादक
यूपी के बहराइच जनपद में तीन दिवसीय G20 योगासन रिकार्ड आयोजन के तहत योगमय यात्रा में। योगासना बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड काउंसिल के सीईओ आचार्य यश पाराशर ने पत्रकारों से बताया कि 20 जनवरी को बेसिक शिक्षा विभाग के विकासखंड में योगासन का विश्व रिकार्ड कायम किया है जो निम्न प्रकार से है आयोजन पर्यवेक्षक के रुप में बहराइच के जिलाधिकारी ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में योगासना बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल इस कीर्तिमान को रिकॉर्ड कर रहा है। वाईबीडब्लूआरसी टीम की चीफ एडिटर मालविका बाजपेई, डायरेक्टर जनरल निधि गुप्ता, ऑब्जर्वर डॉ अंकित पाराशर, राहुल राज, उत्तम अग्रहरी, वंदना भारद्वाज शुभम कुमार की की निगरानी में जनपद के सभी विकास खंडों में 21 जनवरी तक अलग-अलग आसनों में 20 कीर्तिमान स्थापित होंगे और 22 जनवरी को केडीसी सभागार में सभी को सम्मानित किया जाएगा। सभी 20 आसनों में एकल कीर्तिमान स्थापित होंगे जिसके लिए अन्य जिलों और राज्यों से भी प्रतिभागी शामिल होंगे। यह पूरे भारत में अनूठी पहल के साथ प्रारंभ हुआ है।




