ह्यूमेन फाउंडेशन द्वारा रक्तदान एवम् नेत्रदान शिविर का किया गया आयोजन

सीतापुर। ह्यूमेन फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी आशमा खान द्वारा विमलनाथ शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सिधौली सीतापुर में आयोजित रक्तदान, नेत्रदान शिविर में लोगो का दिखा अति उत्सास। 35 लोगों ने कराया रक्तदान का रजिस्ट्रेशन और 25लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। इस दौरान आशमा खान ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा की रक्तदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए ।एक यूनिट रक्त से तीन लोगों को जिंदगी मिलती है।
रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर आदर्श कुमार ने रक्तदान के महत्त्व को सझाते हुए कहा कि लोगों को नियमित रक्तदान करना चाहिए।
ह्यूमेन फाउंडेशन के संरक्षक बदरूल हसन (सेवानिवृत्त रजिस्टार कानूगो)जो परिवार सहित पूर्व में ही नेत्रदान का संकल्प पत्र भर चुके है उन्होंने लोगों को रक्तदान और नेत्रदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मृत्यु के उपरांत एक व्यक्ति के (कार्निया) दान कर से 04 लोगों को रोशनी मिल सकती है।
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह संरक्षक पुलिस मित्र परिवार लखनऊ, सत्यम पांडेय वरिष्ठ सदस्य पुलिस मित्र लखनऊ, विनय मोहन , तरुण प्रकाश रावत , अमर मिश्रा ,मोहम्मद लईक, अच्छन खान मोहम्मद अखलाक,श्रीशिवम सबरवाल,धर्मेंद्र निगम , आर डी वर्मा।




