Advertisement
जौनपुर

पुलिस द्वारा गैरइरादन हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जौनपुर।पुलिस द्वारा मु0अ0स0 097/2021 धारा 304 भादवि थाना पवारा जनपद जौनपुर में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र पटेल पुत्र फूलचन्द्र पटेल नि0 बीरबलपुर (सोंगरा ) थाना पवारा जनपद जौनपुर को आज रज्जूपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा दिनांक 22.09.2021 को विजयबहादुर पटेल पुत्र स्व0 राममूररत पटेल उम्र 35 वर्ष नि0 बीलबरपुर ( सोंगरा ) थाना पवारा जनपद जौनपुर को फावड़े व पत्थर से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया जिनकी दवा इलाज हेतु सीएचसी सतहरिया ले जाया गया जहां डाक्टर द्वारा विजयबहादुर पटेल उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़े व पत्थर घटनास्थल के बगल धान के खेत से बरामद की गयी तथा आवश्यक कार्यवाही करने के उपरान्त अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. धर्मेन्द्र पटेल पुत्र फूलचन्द्र पटेल नि0 बीरबलपुर (सोंगरा ) थाना पवारा जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1.उ0नि0 महेश्वरीदीन राजपूत थाना पवारा जनपद जौनपुर
2.का0 आशीष यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर
3.का0 मो0 शब्बीर अहमद थाना पवारा जनपद जौनपुर

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button