
समित अवस्थी की रिपोर्ट
जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मसौली पुलिस द्वारा दिनांक-28.06.2022 को 02 ऑटोलिफ्टर 1-अजय गौतम पुत्र हरवंश निवासी खपुरवा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी, 2-बब्लू पुत्र जंगू गौतम निवासी बंजरिया थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी को दो अदद चोरी की मोटर साइकिल यूपी 41 जेड 4908 प्लेटिना व यूपी 32 एनके 0608 टीवीएस फोनिक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0-334/2022 धारा 41/411/414/419/420 भादवि पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा रेकी कर मास्टर चाभी के माध्यम से मोटर साइकिल की चोरी करते है। बरामद मोटर साइकिल टीवीएस फोनिक्स को कस्बा त्रिलोकपुर थाना मसौली से करीब 02 वर्ष पूर्व चुराया था और मोटर साइकिल प्लेटिना को महादेवा मन्दिर के पास से चुराया था। अभियुक्तगण द्वारा गाड़ी की पहचान छुपाने के लिए सही नम्बर प्लेट को हटाकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाया जाता है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-अजय गौतम पुत्र हरवंश निवासी खपुरवा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी,
2-बब्लू पुत्र जंगू गौतम निवासी बंजरिया थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी
बरामदगी
1-मोटर साइकिल प्लेटिना नम्बर- यूपी 41 जेड 4908
2-मोटर साइकिल टीवीएस फोनिक्स नम्बर-यूपी 32 एनके 0608
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
2. उ0नि0 श्री कन्हैया पाण्डेय थाना मसौली जनपद बाराबंकी
3. उ0नि0 श्री राम कृपाल सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी
4. का0 अनुज मिश्रा थाना मसौली जनपद बाराबंकी




