Advertisement
कासगंज

कासगंज पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता , वर्ष 2019 में सिढपुरा क्षेत्रान्त्रगत हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का सफल अनावरण , मृतक का भाई ही निकला हत्यारा

अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

कासगंज।अज्ञात घटनाओं के अनावरण में कासगंज पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता , वर्ष 2019 में सिढपुरा क्षेत्रान्त्रगत हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का सफल अनावरण , मृतक का भाई ही निकला हत्यारा , अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद । कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 04.09.2019 को थाना सिढपुरा पर वादी श्री अनूप सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी नाथपुर जनपद कासगंज द्वारा एक लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 03.09.2019 की रात्रि को उसके पुत्र अजय उर्फ मुन्नालाल की अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी । वादी द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर थाना सिढपुरा मु 0 अ 0 स 0 56/2019 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । घटित उक्त पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात से ही पुरानी अनसुलझी घटनाओं का संज्ञान लेकर उनका सफलतापूर्वक अनावरण किये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है । थाना सिढपुरा क्षेत्रान्तर्गत का सफलतापू नावरण करने हेतु क्षेत्राधिकारी पटियाली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सिढपुरा श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा निरन्तर उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे थे , इन्हीं प्रयासों के क्रम में सुरागरसी पतारसी द्वारा यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक अजय उर्फ मुन्नालाल बहुत ही सीधा सादा व्यक्ति था जिसकी गाँव में किसी से भी कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था मृतक का सगा छोटा भाई विजय अपराधिक प्रवृत्ति का है जो कई साल तक जेल में रहा है तथा शराब व गाँजे का नशा भी करता है । मृतक के पिता अनूप सिह रिटायर्ड सैनिक है जिनको पेंशन मिलती है पेंशन का पैसा अनूप सिह मृतक अजय उर्फ मुन्नालाल के सीधा होने के कारण उसी के परिवार पर अधिक खर्च करते थे तथा मकान के बँटवारे में भी मृतक अजय उर्फ मुन्नालाल को अधिक हिस्सा दिया गया था जिस कारण विजय अपने भाई अजय से जलता था तथा घटना से कुछ समय पूर्व विजय द्वारा मकानाघेर की जगह को लेकर मृतक के साथ विवाद हुआ था । उस समय विजय द्वारा अपने भाई मृतक अजय उर्फ मुन्नालाल व भतीजे हेमवीर पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था तथा परिवार का मामला होने के कारण लोगों ने समझौता करा दिया था । थाने पर कोई सूचना नही दी थी । इन कारणों से भाईयों में आपस में विवाद होता रहता था तथा आपस में बातचीत भी न के बराबर होती थी । प्रकरण में गठित पुलिस टीम द्वारा मृतक के छोटे भाई विजय पुत्र अनूप सिह निवासी नाथपुर थाना सिद्धपुरा जनपद कासगंज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि अपने पिता द्वारा भाई को अधिक सम्पत्ति देने से हुई जलन एवं चल रहे पुराने विवाद के कारणों से उसी ने अपने भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भुजपुरा व नाथपुर के मध्य जाने वाले रास्ते पर स्थित बरगद के पेड़ के पास बनी कोठरी की दीवाल की बाहरी तरफ पडी ईंटो में से बरामद कराया । जिस सम्बन्ध में अ 0 सं 0 182/21 धारा 4/25 आयुध अधि o पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त विजय सिंह पुत्र अनूप सिह निवासी नाथपुर थाना सिढपुरा जनपद कासगंज

बरामदगी 1.एक अदद चाकू ( आलाकत्ल ) अपराधिक इतिहास 1.मु 0 अ 0 सं 0 124 ए / 90 धारा 325/504 भादवि थाना सिढपुरा कासगंज 2 मु 0 अ 0 सं 0 93/94 धारा 147/3277336 भादवि थाना सिढपुरा कासगंज 3 मु 0 अ 0 सं 0 127/04 धारा 147/452/323/504/506 भादवि थाना सिढपुरा कासगंज 4.मु 0 अ 0 सं 0 52/05 धारा 3 यू ० पी ० गुण्डा एक्ट थाना सिढपुरा कासगंज 5 मु 0 अ 0 सं 0 56/19 धारा 302 भादवि थाना सिढपुरा कासगंज 6 मु 0 अ 0 सं 0 182/21 धारा 4/25 आयुध अधि ० थाना सिढपुरा जनपद कासगंज 7.मु 0 अ 0 सं 0 54/2002 धारा 364 भादवि थाना उसहैद जनपद बदायूं ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.SHO श्री विनोद कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सिढपुरा 2.उपनि श्री योगेश चन्द थाना सिढपुरा 3.है.का. 62 हरकेश कुमार थाना सिढपुरा 4.का. 638 प्रेम सिंह थाना सिढपुरा 5.का. दीपक खोखर थाना सिढपुरा

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.
Back to top button