स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन स्टूडेंट पॉवर के तत्वाधान में आयोजित जश्न ए आजादी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया

बाराबंकी। आज दिनांक 21 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन स्टूडेंट पॉवर के तत्वाधान में आयोजित जश्न ए आजादी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।
प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित करते हुए संगठन की महिला प्रकोष्ठ महासचिव दीपिका कनौजिया जी ने कहा कि संगठन विगत कई वर्षों से छात्रों के अंदर छिपी विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से प्रस्तुत कर उन्हे प्रोत्साहित करता है। जिलाध्यक्ष मयंक कनौजिया (प्रिंस) ने बताया की जश्ने ए आजादी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक छात्र ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया जिसमे ग्रामीण बच्चों के साथ रॉक एन डांस स्टूडियो, डांस स्पेरेशन अकादमी तथा उम्मीद किरण संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया । बंकी ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह, अमन वीर गौतम, राघुवेन्द्र सुमन, अविनाश वर्मा सौरभ, शिवम कनौजिया आदि ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।




