बाराबंकी
30 ग्राम मारफीन के साथ एक गिरफ्तार

रामसनेहीघाट बाराबंकी -क्षेत्रीय पुलिस ने एक मार्फीन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 30ग्राम मार्फीन बरामद की। रामसनेहीघाट पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भुजई थाना नेपाल गंज नेपाल निवासी सुर्जलाल यादव पुत्र भुसेली अहिर को कोटवा सड़क फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया,जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 ग्राम मारफीन बरामद हुई।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट सचिदानंद राय, उपनिरीक्षक अशो सिंह,कांस्टेबल सचिन कुमार,मनोज कुमार,व देवराज शामिल रहे।




