Advertisement
बाराबंकी

फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजीकृत कराई गई एम्बुलेंस प्रकरण में 25-25 हजार रूपये के 03 इनामियां अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।थाना नगर धारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजीकृत कराई गई एम्बुलेंस प्रकरण में 25-25 हजार रूपये के 03 इनामियां अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजीकृत कराई गई एम्बुलेंस प्रकरण के सम्बन्ध में दिनांक 02.04.2021 को कोतवाली पर मु 0 अ 0 सं 0 369/21 419 / 420 / 467 / 468 / 471 / 120 बी / 177 / 506 भादवि 0 व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में दिनांक 03.08.2021 को कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 25-25 हजार रूपये के 03 इनामिया अभियुक्त 1 – फिरोज कुरैशी पुत्र हसनैन कुरैशी निवासी कसाई मोहल्ला जफरपुर , युसुफपुर थाना मोहम्मदपुर जनपद गाजीपुर , 2 – शाहिद पुत्र कुर्बान निवासी मंगल बाजार , युसुफपुर थाना मोहम्मदपुर जनपद गाजीपुर , हाल पता- सैदपुर बाजार मोहल्ला रोजा थाना मोहम्मदपुर जनपद गाजीपुर , 3- सुरेन्द्र शर्मा पुत्र इन्द्राशन शर्मा निवासी 57 दर्जी मोहल्ला युसुफपुर थाना मोहम्मदपुर जनपद गाजीपुर को नया बस स्टाप थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया ।

उक्त प्रकरण में अभियुक्तगण

1. अल्का राय , 2. शेषनाथ 3. राजनाथ यादव ,4. आनन्द यादव , 5. मो 0 शोएब मुजाहिद 6. सलीम 7- अली मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । माननीय न्यायालय से वारण्ट बी का आदेश प्राप्त कर अभियुक्त 8- मुख्तार अंसारी की गिरफ्तारी की जा चुकी है । पूछताछ में दिनांक -03.08.2021 को गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग मुख्तार अंसारी की एम्बुलेंस चलाते थे और हमारे अन्य साथी उसी एम्बुलेंस में बैठकर मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए चलते थे । आजमगढ़ , लखनऊ और जहां कहीं भी एम्बुलेंस को लेकर जाना होता था वहां लेकर जाते थे । एम्बुलेंस को रोपड़ भी हम लोग ही लेकर गये थे जब पुलिस की कार्यवाही ज्यादा बढ़ गयी तो एम्बुलेंस को वहीं छोड़कर भाग गये थे ।

पुलिस टीम द्वारा शेष अन्य इनामियां अभियुक्तों

विज्ञापन

1- जफर उर्फ चन्दा पुत्र नजर निवासी सदर रोड मोहम्मदाबाद थाना मोहम्मदपुर जनपद गाजीपुर , 2- अफरोज खां उर्फ चुन्नू पुत्र फारूख खां निवासी महरूपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं ।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button