Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर शुरू की कार्यवाही

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक अयोध्या/देवीपाटन
बाराबंकी- जहां एक तरफ योगी सरकार महिलाओं के लिए ठोस कदम उठा कर के उनकी सुरक्षा हेतु तमाम अभियान चला रही है और सभी महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिला रही है, वहीं पर सरकार की योजनाओं को तार-तार करने पर उतारू हैं दरिंदे। ऐसा ही एक मामला बुधवार को देखने को मिला, यहां पर एक 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदे ने बलात्कार कर उसे जंगल में छोड़ दिया और कहा कि अगर तूने मुंह खोला तो जान से मार देंगे।
मामला जनपद बाराबंकी थाना रामनगर चौकी महादेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैरमपुर का जहां पर ग्रामीणों व अन्य स्थानीय लोगों द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार रिंकू वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा उम्र लगभग 37 वर्ष जिसने गांव की ही 5 साल बच्ची को जबरदस्ती उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे जंगल में छोड़कर कहा कि अगर तूने किसी से मुंह खोला या मेरे बारे में कुछ बताया तो तुझे जान से मार देंगे यह कहते हुए भाग गया।
वहीं दूसरी तरफ जब बच्ची के परिजनों ने देर तक बच्ची को घर में नहीं पाया तो बच्ची की तलाश में जुट गए, बच्ची जंगल में अधमरा हालत में मिली परिजनों ने तत्काल यह सूचना थाना रामनगर पुलिस को दी जिस पर थाना प्रभारी रामनगर सुरेश पाण्डेय ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए, कार्रवाई कर दोषी को धरदबोचा।
इस विषय में थाना प्रभारी रामनगर सुरेश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की सतर्कता व मुस्तैदी के साथ तत्काल कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button