रिपोर्ट मंडल प्रतिनिधि समित अवस्थी अयोध्या
सर्विलांस/स्वाट व थाना लोनीकटरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पांच शातिर लुटेरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 8150/- रूपये, 07 अदद मोबाइल, 03 अदद तमंचा मय 04 अदद जिन्दा कारतूस, दो अदद चाकू एवं तीन अदद मोटर साइकिल बराम
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.05.2022 को स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना लोनीकटरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना लोनीकटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 79/2022 धारा 394 भादवि से सम्बन्धित पांच शातिर लुटेरों- 1. आकाश वर्मा पुत्र रामनरेश वर्मा निवासी महमूराकला थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, 2. आदर्श साहू पुत्र राधेश्याम साहू निवासी बेलीकला थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, 3. अमर पुत्र रामसुख निवासी शाह मोहम्मदपुर अथैया थाना नगराम जनपद लखनऊ, 4. अंकुश वर्मा पुत्र रामकुमार निवासी किशोरी खेड़ा थाना नगराम जनपद लखनऊ, 5. अरूण गौतम पुत्र मुन्नीलाल निवासी मानिकपुर बिहवा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ को ग्राम देवीपुर थाना लोनीकटरा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे लूट के 8150/-रुपये व 02 अदद तमंचा मय 03 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद तमंचा मय जिंदा कारतूस 315 बोर, दो अदद चाकू व दो मोबाइल फोन (मु0अ0सं0 79/2022 धारा 394 भादवि0 से सम्बन्धित), 05 अदद मोबाइल फोन (मु0अ0सं0 86/2022 धारा 394 भादवि0 से सम्बन्धित) व घटना कारित करने में प्रयुक्त तीन अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 135-137/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 138-139/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोगों ने मिलकर दो महीने पहले थाना लोनीकटरा के हुसैनाबाद गाँव के पास एक व्यक्ति के सिर पर डण्डा मारकर उसका बैग छीन लिया था जिसमें दो मोबाइल और 70000/-रुपये मिला था, जिसके सम्बन्ध में थाना लोनीकटरा में मु0अ0सं0 79/2022 धारा 394 भादवि0 पंजीकृत है। अभियुक्तगण ने मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में ग्राम हरिकंशगढ़ी से करीब ढ़ाई महीने पहले 25000/- रुपये लूटे थे, जिसके सम्बन्ध में थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ में मु0अ0सं0 73/2022 धारा 380/307 भादवि0 पंजीकृत है तथा सैमसंग मोबाइल हम लोगों ने मिलकर तीन दिन पहले करोरा गांव के पास थाना क्षेत्र नगराम जनपद लखनऊ से एक मोटर साइकिल वाले से छीन लिया था, जिसके सम्बन्ध में थाना नगराम जनपद लखनऊ पर मु0अ0सं0 86/22 धारा 394 भादवि0 पंजीकृत है। अभियुक्तगणों द्वारा जनपद गोण्डा व अन्य जनपदों में लूट योजना बनाने की बात स्वीकार की गई है। *अभियुक्तगण आदतन अपराधी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण आदर्श साहू व अमर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2022 धारा 307/323/324/425/506 भादवि0 में वांछित थे।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. आकाश वर्मा पुत्र रामनरेश वर्मा निवासी महमूराकला थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ।
2. आदर्श साहू पुत्र राधेश्याम साहू निवासी बेलीकला थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ।
3. अमर पुत्र रामसुख निवासी शाहमोहम्मदपुर अथैया थाना नगराम जनपद लखनऊ।
4. अंकुश वर्मा पुत्र रामकुमार निवासी किशोरीखेड़ा थाना नगराम जनपद लखनऊ।
5. अरूण गौतम पुत्र मुन्नीलाल निवासी मानिकपुर बिहवा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ।
बरामदगी
1- 8150/- रुपये नकद
2- तीन अदद तमंचा
3- चार अदद जिंदा कारतूस
4- दो अदद चाकू
5- सात अदद मोबाइल फोन
6- तीन अदद मोटरसाइकिल
पुलिस टीम
सर्विलांस/स्वाट टीम
1. उ0नि0 श्री विजय बहादुर पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 वी के सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद बाराबंकी
3. उ0नि0 श्री करूणेश पाण्डेय स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।
4. हे0का0 जितेंद्र वर्मा, हे0का0 मजहर अहमद सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी।
5. का0 जुबेर खान, का0 अनुज वर्मा सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी।
6. का0 जरनैल सिंह, का0 सुधाकर सिंह भदौरिया सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी।
7. का0 दिव्यांश यादव, का0 शैलेंद्र कुमार सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी।
8. का0 धर्मेन्द्र कुमार स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।
9. का0 प्रवीण कुमार शुक्ला थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
थाना लोनीकटरा पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
2. व0उ0नि0 श्री लक्ष्मीकान्त सोनकर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 श्री बृजभूषण मिश्र, उ0नि0 संजय सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
4., का0 अवनीश शाक्य, का0 शिवमोहन सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
5. का0 रविन्द्र सिंह, का0 दिनेश सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।



