बाराबंकी
समस्त नदियों, जलधाराओं में 01 जून, 2021 से 31 अगस्त 2021 तक बाड़े लगाने एवं मछलियों की शिकारमाही को कर दिया गया है प्रतिबन्धित
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0आदर्श सिंह द्वारा जनपद में बहने वाली समस्त नदियों, जलधाराओं में 01 जून, 2021 से 31 अगस्त 2021 तक बाड़े लगाने एवं मछलियों की शिकारमाही को प्रतिबन्धित कर दिया गया है। 01 जून, 2021 से 31 अगस्त 2021 तक नदियों एवं बहती जलधाराओं में बाड़े लगाने एवं मछली की शिकारमाही करते पकड़े जाने पर नाव-जाल आदि जब्त करके दोषी व्यक्ति/व्यक्तियों के विरूद्ध फिशरीज एक्ट की धारा-6 के अन्तर्गत नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।




