बाराबंकी
थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर बाराबंकी :-थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त भानूप्रताप पुत्र इन्द्रपाल रावत निवासी भेडिया मजरे लिलौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को भेडिया तिराहा से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड्डूपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप सिंह,उ० नि० घनश्याम सिंह, हे० का० सुरेश प्रसाद,का० आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे।




