Advertisement
बाराबंकी

थाना दरियाबाद पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी / बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 11.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद के नेतृत्व में थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पप्पू उर्फ शरीफ पुत्र मो 0 शफीक निवासी सुखीपुर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को नवाबगंज पुल ग्राम बरहुआ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना दरियाबाद पर मु 0 अ 0 सं 0 113/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
पप्पू उर्फ शरीफ पुत्र मो 0 शफीक निवासी सुखीपुर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी

बरामदगी :-
1. एक अदद तमंचा देशी 12 बोर 2. दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद सुमित श्रीवास्तव जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 अजय कुमार पाण्डेय थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ।
3. हे 0 का 0 अभिमन्यु विश्वकर्मा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी 4. का 0 सचिन चीमा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button