अवैध शराब के साथ 21 अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा करीब 1000 लीटर अवैध कच्ची / देशी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 30 कुन्तल लहन नष्ट किया गया । थाना मौरावां- 562 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 09 अभियुक्त गिरफ्तार थाना बिहार- 280 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब व 07 प्लास्टिक की पन्नी में 500-500 ग्राम यूरिया खाद व शराब बनाने के उपकरण के साथ 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 25 कुन्तल लहन नष्ट किया गया । थाना पुरवा- 45 लीटर अवैध कच्ची शराब व 500 ग्राम यूरिया के साथ 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर 20 बोरी लहन नष्ट किया गया । थाना सोहरामऊ- 20 लीटर अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार थाना आसीवन – 10 लीटर ताड़ी के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार



