लूट की घटना का खुलासा, लूटी गयी धनराशि बरामद 02 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
बहराइच । थाना मटेरा क्षेत्र से बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से 02 अज्ञात बाइक सवारों द्वारा लूट की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग के सफल अनावरण तथा घटना कारित करने वालों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा० पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए, लूटी गयी धनराशि, लूट के पैसे से खरीदी गयी एक अदद एनड्रायड मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल की बरामदगी करते हुए घटना में कारित करनें वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
27-05-2024 की दिन में वादिनी श्रीमती चन्दा पत्नी हैदर हुसैन निवासिनी ग्राम एकघरवा
दा० पडरी तारा थाना मटेरा जनपद इण्डियन बैंक शाखा लालपुर शिवपुर से पैसे निकाल कर घर वापस जा रही थी। वादिनी श्रीमती चन्दा अपने गांव में पहुंचने पर दिन में समय करीब 01.00-02.00 बजे के मध्य 02 अज्ञात बाइक सवार युवको द्वारा 60,000/ रुपये नगद, पासबुक व आधार कार्ड छीन ले गये। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर वादिनी द्वारा दिये गये लिखित सूचना के आधार पर थाना मटेरा जनपद बहराइच में मु0अ0सं0 128/2024 धारा 392 भा०८०वि० बनाम 02 अज्ञात पजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण व घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु स्वाट टीम सहित अन्य टीमे लगायी गयी थी। घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया गया कि हम लोगो अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए, बैंक से अकेले पैसे निकालने वाली महिला की रेकी किये, उस महिला के बैंक से निकलने के बाद उसका पीछा कर महिला से पैसे छीन लिये थे और उसी पैसे मे से हम लोग 11,500/- रुपये की मोबाइल फोन खरीदे थे,। गिरफ्तार अभियुक्तो पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके माननीय न्यायालय रवाना किया।




