Advertisement
उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

चोरी करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला।

घटना का संक्षिप्त विवरणः

वादी संगम लाल मिश्र द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 08.08.2025 को वह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था, जब 10 अगस्त को वह वापस आया तो देखा कि उसके घर के ताले टूटे हुए थे तथा घर में रखा कुछ नगदी व कुछ जेवरात किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये गये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या-373/2025 धारा-305 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया था।

रायबरेली। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-373/2025 धारा-305 बीएनएस के वांछित अभियुक्त :-

विज्ञापन

1. गुलाब सोनी पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कुटी मोहल्ला सब्जी मण्डी थाना बछरावां जनपद रायबरेली।

विज्ञापन 2

2 . हनी जोशी पुत्र बराती जोशी निवासी अमर नगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन 3

माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन 4

पूछताछ का विवरण :- पूछताछ करने पर अभियुक्त हनी द्वारा बताया गया दिनांक 09/10.08.2025 को मैं, गुलाब सोनी व दीपू उर्फ दीपक पुत्र विश्वनाथ निवासी मौहारी का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली हम तीनो लोगो नें पहलवान वीर बाबा मन्दिर पीएसी के पास बन्द पड़े मकान से नगदी व कुछ जेवरात चोरी किये थे जिसमें से हमने 5000-5000 रुपये आपस में खर्चे हुत बांट लिए थे आप लोगो ने जो रुपये हमसे बरामद किये हैं यह उन्ही रुपयो में से बचा पैसा है। शेष रुपये व जेवरात दीपू उपरोक्त के घर पर रख दिये थे आज हम लोग शेष रुपये व जेवरात का बंटवारा करने हेतु यहां दीपू का इन्तजार कर रहे थे कि तभी आप लोगो ने हमें पकड़ लिया।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button