नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली। थाना बछरावां वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही रहने वाला गोविन्द पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम टाण्डा मजरे शेषपुर समौधा थाना बछरावाँ जनपद रायबरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या-128/2026 धारा-87/137 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में आज दिनांक 22.03.2026 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-128/ 2026 धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया व बयानो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-65(1) बीएनएस व धारा-5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी कर नामजद अभियुक्त गोविन्द पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम टाण्डा मजरे शेषपुर समौधा थाना बछरावाँ जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।




