Advertisement
बाराबंकी

कलश यात्रा के साथ आयोजित हुई श्री मद भागवत कथा

बाराबंकी जनपद अंतर्गत रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम सिल्हौर के स्थित तेज नारायण तिवारी के यहां सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन 15 से 22, मार्च तक चलेगा अमेठी से पधारे पंडित माताफेर तिवारी ‘निर्मोही’ जी द्वारा संगीतमय कथा सुनाई जाएगी सोमवार को कथा के पहले दिन कथा स्थल से आदि गंगा गोमती नदी सिल्हौर तट तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में संत समाज के साथ अन्य श्रद्धालुओं शामिल हुए गाजे-बाजे के साथ यह कलश शोभायात्रा क्षेत्र भ्रमण करते हुए गोमती नदी तक पहुंची अमेठी श्रीमद् भागवत कथा के प्रसिद्ध कथाकार पंडित माताफेर तिवारी निर्मोही व श्री चैतन्य दास जी महराज की अगुवाई में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ कलश की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का निर्वाहन तेज नारायण तिवारी लक्ष्मीनारायण तिवारी आदि सपरिवार निर्वाहन किया सोमवार से होने वाली भागवत कथा के महत्व को आवाहन करते हुए पंडित माताफेर तिवारी निर्मोही जी ने कहा श्रीमद् भागवत कथा की सभी पापों को समूल नष्ट करने का एक वैदिक साधन है यह कथा मनुष्य को उनके संत कर्मों की और करती है तथा जीवन में रहन-सहन के ढंग को प्रमाणित करती है प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में इस पुराण का श्रवण अवश्य करना चाहिए पूरी तरह कथा सुख और समृद्धि प्रदान करने वाली है आयोजन की शोभा यात्रा सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button