Advertisement
झारखंडभारत
Trending

बरहेट चौक स्थित जामा मस्जिद में रोजेदारों ने अदा की रमजान की अलविदा जुमा नमाज।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। (बरहेट) रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को बरहेट चौक स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की। इस अवसर पर मस्जिद परिसर में समय पर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में धार्मिक माहौल बना रहा।नमाज से पहले इमाम साहब ने खुतबा (तकरीर) पेश करते हुए रमजान की अहमियत और उसकी बरकतों पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, परहेजगारी और जरूरतमंदों की मदद करने का पैगाम देता है।इमाम ने नमाजियों से अपील करते हुए कहा कि सभी मुसलमानों को ईद की नमाज से पहले सदकातुल फितर गरीब और जरूरतमंद लोगों में जरूर बांटना चाहिए, ताकि समाज के गरीब तबके को भी उनका हक मिल सके और वे भी खुशियों के साथ ईद का त्योहार मना सकें।


अलविदा जुमा की नमाज के दौरान देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ भी की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर रमजान के आखिरी जुमे की मुबारकबाद एक दूसरों को दी।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button