डाॅ अजय प्रसून की कृति अनागत मुक्तक संग्रह ‘प्रश्न अनशन किये जो बैठे हैं’ हुई लोकार्पित

लखनऊ 7 अक्तूबर 2021आज 18वें पुस्तक मेला, मोती महल लाॅन, लखनऊ के सांस्कृतिक पण्डाल में मार्तण्ड साहित्यिक संस्था के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन व पुस्तक लोकार्पण समारोह में अनागत कविता आन्दोलन के प्रणेता डाॅ अजय प्रसून की तेरहवीं कृति अनागत मुक्तक संग्रह ‘प्रश्न अनशन किये जो बैठे हैं’ का लोकार्पण पुस्तक मेले के आयोजक श्री चंदेल, डाॅ रंगनाथ मिश्र सत्य “साहित्य भूषण”, साहित्य शिरोमणि डाॅ अजय प्रसून, आचार्य जिया लाल भारती, सरस्वती प्रसाद रावत आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष व पत्रकार डाॅ रंगनाथ मिश्र सत्य, आयोजक चंदेल जी, हमीदुल हसन, एंकर अर्चना कश्यप व कैमरामैन एवं सतीश त्रिपाठी को माँ तारा स्मृति संस्थान, लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष पण्डित बेअदब लखनवी व महामंत्री पण्डित विजय लक्ष्मी मिश्रा के द्वारा पत्रकार गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया ।
इसी के साथ आचार्य जिया लाल भारती व कवयित्री विजय कुमारी मौर्य की एक एक पुस्तकों का भी लोकार्पण सम्पन्न हुआ ।
– पण्डित बेअदब लखनवी
( मीडिया प्रभारी व संस्थापक अध्यक्ष, माँ तारा स्मृति संस्थान, नीलमथा, लखनऊ )




