फिरोजाबाद
Trending
थाना रामगढ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 600 ग्राम नाजायज चरस की बरामद ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने दिनाँक 14.05.2024 को चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोहिनूर तिराहा से साकमर पुत्र फारूख को 600 ग्राम नाजायज चरस के साथ किया गिरफ्तार। अवैध चरस की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामगढ़ पर मुकदमा संख्या 304/2024 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




