Advertisement
अब तकअभी तकमुरादाबाद

जनपद मुरादाबाद में हुआ बड़ा सड़क हादसा दस लोगो की हुयी मौत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है जब कि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है एसएसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया निकट शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर हो गई हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इनमें आकर टकरा गया प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने पर यह हादसा हुआ पुलिस के मुताबिक , एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी बस जैसे ही नानपुर पुलिया निकट पहुंची तभी सामने से आई कैंटर ने बस में टक्कर मार दी इस हादसे में कैंटर पलट गई , जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इसी दौरान एक तीसरा वाहन भी बस में आकर टकरा गया पुलिस के मुताबिक अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोगों को उपचार के लिए कुंदरकी के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है । डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात चालू करा दिया गया है ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button