26 का एमडी ऑफिस लखनऊ का घेराव मानी गई तीन मांगे

जिलामहामंत्री डॉ रईस खान ने किया अपर मुख्य सचिव महोदय का आभार व्यक्त
बाराबंकी ।। उ0प्र0राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ(रजि0) द्वारा पूर्व घोषित तिथि के अनुसार मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 के कार्यालय का घेराव प्रदेश के समस्त जनपद से आये लगभग 2000 संविदा कर्मचारियों द्वारा संघ के अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह और डॉ अब्दुल तव्वाब की अगुवाई में किया गया। संगठन की अपनी 5 सूत्रीय लम्बित मांगों अपर मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में 3 बिंदुओं पर प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई बैठक में सहमति बनी-
1. जिनमे प्रथम ट्रांसफर पॉलिसी की बहाली के संदर्भ पर म्यूच्यूअल ट्रांसफर पर सहमति बनी।
2. आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत एमसीटीएस कम्प्यूटर ऑपरेटर को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित किये जाने पर सहमति।
3. पूर्ण हो चुकी वेतन विसंगति का निराकरण, शीघ्र निस्तारण करने पर सहमति बनी।
पीईटी के मुद्दे पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य द्वारा ये कहा गया कि ये आयोग स्तर का मुद्दा है जो मेरे स्तर से निस्तारित नही हो सकता है, यदि उच्च स्तर पर मेरी कोई वार्ता होती है तो मैं इसके लिए प्रयासरत रहूँगा।
25 प्रतिशत कोविड प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर कोई सहमति नही दी।
अपर मुख्य सचिव से उ0प्र0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश अध्यक्ष ठा0
मयंक प्रताप सिंह,प्रदेश महामन्त्री डॉ0 इस्लाम मोहम्मद तव्वाब,ने वार्ता की और सहमति बनी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ बाराबंकी के जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह और जिला महामंत्री डॉ रईस खान, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारती, जिलावरिष्ठ उपाध्यक्ष डा जावेद हसन वेग ,अनुराग पाठक डॉ अमित अग्रवाल ,डॉक्टर संतोष, डॉ अजय रावत,डॉ हारून, डॉ. प्रीति,अखिलेश,मंजू पांडे गरिमा जायसवाल ,रीता मिश्रा, शालिनी चौधरी राहुल प्रजापति ,रवि कुमार और जिला बाराबंकी के समस्त कर्मचारियों ने भी मुख्य सचिव महोदय का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की,और धन्यवाद ज्ञापति किये,,




