Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

किसान बिल के विरोध में किसान आन्दोलन के समर्थन में आए लगभग 200 सपा कार्यकर्ता । कुछ को किया गया नजरबंद कुछ लिए गए पुलिस हिरासत में

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।केन्द्र सरकार द्वारा पास कियेगये किसान बिल के विरोध में किसान आन्दोलन के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आवाहन पर शान्ति पूर्वक भारत बन्द का हिस्सा बनने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह ‘‘गोप‘‘ पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, विधायक सुरेश यादव, एम0एल0सी0 राजेश यादव राजू, पूर्व सांसद रामसागर रावत, विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत आदि नेताओं ने घर पर भारी पुलिस बल द्वारा नजर बन्द किया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी कार्यलय पर कोषाध्यक्ष प्रीतम िंसंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कामता यादव , जिला सचिव विश्राम पाल धनगर अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष शान्ति ओम अिद लोगों को जिला प्रशासन एवं पुलिसबल द्वारा रोका गया। आशीष िंसंह आर्यन जिलाध्यक्ष युवजन सभा, शाफे जुवेरी जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड, विनय यादव सदर वि0स0 अध्यक्ष सहित लगभग 200 सौ कार्यकर्ताओं को घर पर ही नजर बन्द कर पुलिस बल द्वारा रोका गया। विधान सभा क्षेत्र कुर्सी में नगर अध्यक्ष नसीम गुड्डू सहित लगभग 60 लोग बेलहरा में लगभग 20 लोग वि0स0 कुर्सी अध्यक्ष डॉ0 लवकुश यादव सहित लगभग 50 लोगो को क्षेत्रियों थानों में हिरासत में लिया गया गया। विधान सभा क्षेत्र रामनगर वि0स0 अध्यक्ष अतीक चौधरी सहित लगभग 20 लोग जयसिंह यादव, विजय मौर्या सहित 50 लोगो को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया गया। विधान सभा क्षेत्र दरियाबाद में सन्तोष वर्मा, रिन्कू सिंह, अखिलेश वर्मा सहित लगभग 50 लोगों को हिरासत में लेकर थाना दरियाबाद में बैठाया गया। वि0स0 हैदरगढ़ में पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व विधायक राममगन रावत, चौधरी अदनाम चेयरमैन सुबेहा को घर पर नजर बन्द करते हुए लगभग 100 कार्यकर्ताओ पुलिस हिरासत में लिया गया। विधान सभाक्षेत्र जैदपुर में वि0स0 अध्यक्ष उबैद शानू, ब्लाक प्रमुख मुख्तार अहमद शाह चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुत्र शैलेश चन्द वर्मा सहित लगभग 70 कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर नजर बन्द किया गया।
पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप जी के आवास पर पार्टी के कार्यकर्ता व अधिवक्ता साथी भारत बन्द के समर्थन में पहुंचे जहाँ पर एस0डी0एम0 व सी0ओ0 द्वारा रोका गया गोप जी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने किसानो के समर्थन में वही धरना प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा एवं राजेश यादव राजू, सदस्य विधान परिषद् पूर्व चेयरमैन नगर पालिका हफीज भारती के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने सफेदाबाद में ट्रेन रोक कर भारत बन्द का समर्थन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुलायम सिंह यादव जी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने सदैव किसानों के हित की पैरवी की है चाहे सड़क हो चाहे सदन किसानों के आन्दोलन का पूर्णतयः समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी संकल्प बद्ध है। आज जनपद कि विभिन्न क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताआें, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नजर बन्द करना हिरासत में लेना संवैधानिक मूल्यां का हनन है। वर्तमान भाजपा सरकर लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज की दबाने को दबाने की कोशिश की जा रही है। सरकार का तानाशाही रवैया व कार्यकर्ताओं का उत्पड़ीन बर्दास्त नही किया जायेगा। जब तक सरकार किसान विरोधी बिल को वापस को वापस नही ले लेती। तब तक हम समाजवादी लोक इसका पुर जोर विरोध करते रहेगे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button