बने अधबने शस्त्रों सहित अभियुक्त गिरफ्तार , शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस द्वारा अवैध तमंचा बनाने वाले अभियुक्त को तमंचा बनाने के उपकरणों व 04 अवैध | शस्त्र मय कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरण-
उ 0 नि 0 थान सिंह व उ नि 0 अरविन्द सिंह रघुवंशी मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त हरीशंकर पुत्र स्व 0 मान सिंह नि 0 महराजखेड़ा ( सूईखेड़ा ) थाना पुरवा जनपद उन्नाव को 01 अदद रायफल 315 बोर , 01 अदद तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस , 01 अधबना तमंचा 12 बोर , 01 अधबना 315 बोर , 02 खोखा कारतूस 12 बोर , 04 अदद 12 बोर तमंचा बनाने की नाल , 01 अदद धौकनी मशीन आदि शस्त्र बनाने के
उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु 0 अ 0 सं 0 162/2021 धारा | 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
हरीशंकर पुत्र स्व 0 मान सिंह नि 0 महराजखेड़ा ( सूईखेड़ा ) थाना पुरवा जनपद उन्नाव
बरामदगी का विवरण
01 अदद रायफल 315 बोर , 01 अदद तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस , 01 अधबना तमंचा 12 बोर , 01 अधबना तमंचा 315 बोर , 02 खोखा कारतूस 12 बोर , 04 अदद 12 बोर तमंचा बनाने की नाल , 01 अदद धौकनी मशीन
पलिस टीम
1. उ 0 नि 0 थान सिंह
2. उ 0 नि 0 अरविन्द सिंह रघुवंशी
3. हे 0 का 0 अशोक सरोज
4. का 0 विनीत कुमार



