Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

कुल 16 लघु तालाब कृषकों के निजी खेतों में तालाब खुदवाने हेतु इच्छुक कृषकों से आवेदन आमंत्रित किये जाते है

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में जनपद में सामान्य वर्ग के कृषकों हेतु 12 एवं अनुसूचित जाति के कृषकों हेतु 04 कुल 16 लघु तालाब कृषकों के निजी खेतों में तालाब खुदवाने हेतु इच्छुक कृषकों से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इसके अंतर्गत एक कृषक को लघु तालाब पर मृदा कार्य की धनराशि रू0 82600.00 का 50 प्रतिशत रू0 41300.00 एवं पक्की संरचना (इनलेट) के निर्माण पर लागत रू0 22400.00 का 50 प्रतिशत रू0 11200.00 अर्थात तालाब की सम्पूर्ण लागत की धनराशि रू0 105000.00 का 50 प्रतिशत अधिकतम रू0 52500.00 (रू0 बावन हजार पाॅच सौ मात्र) का अनुदान अनुमन्य है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कृषकों को अनुदान का लाभ दिया जायेगा। कृषक द्वारा तालाब की खुदाई स्वयं करायी जायेगी तथा पूर्ण व्यय वहन किया जायेगा। तालाब का विभागीय नाम्र्स के अनुसार मापन व सत्यापन के उपरान्त निर्माण लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम रू0 52500.00 अनुदान की धनराशि सीधे कृषक के खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से तीन किस्तों में अन्तरित की जायेगी। तालाब खुदाई का कार्य मशीन द्वारा तथा तालाब का रेखांकन एवं तालाब के चारों ओर के बांधो की दरेशी श्रमिकों द्वारा करायी जायेगी। लघु तालाब का आकार 22ग्20ग्3 मीटर होगा, इस हेतु कृषक अपना आवेदन/मांग पत्र कार्यालय-भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती) बाराबंकी के यहां किसी भी कार्यालय दिवस में दिनांक-21.11.2020 तक जमा कर सकते है एवं योजना के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। योजना के विषय मंे जानकारी हेतु मो0नं0-6386208395/9198659777 पर सम्पर्क कर सकते है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button