
रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली।दिनांक 06.02.2026 को वादी हरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम हाजीपुर थाना डीह जनपद रायबरेली ने तहरीर देकर बताया कि दिनांक 05.02.2026 की रात्रि को वह अपने पूरे परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था दिनांक 06.02.2026 को जब वापस आया तो उसके घर से अज्ञात चोरो द्वारा सोने, चांदी के आभूषण व 03 बोरी धान चोरी कर लिये गये थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डीह पर मुकदमा संख्या 22/2026 धारा-331(3)/305 बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।

दिनांक 08.02.2026 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 22/2026 धारा-331(3)/305/331(4)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त 1. विजय कुमार उर्फ लल्लू पुत्र रामकुमार सरोज निवासी ग्राम हाजीपुर थाना डीह जनपद रायबरेली को हाजीपुर जंगल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर आज दिनांक 09.02.2026 को थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा० किशोर न्यायिक बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

