Advertisement
हरदोई
Trending

थाना अतरौली क्षेत्र में हुई 18 वर्षीय युवती के ब्लाइंड मर्डर की घटना का सफल अनावरण।

थाना अतरौली पुलिस व स्वाट, एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों (मृतका के भाई) को घटना मे प्रयुक्त ओमनी कार सहित किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

थाना अतरौली क्षेत्र में हुई 18 वर्षीय युवती के ब्लाइंड मर्डर की घटना का सफल अनावरण

थाना अतरौली पुलिस व स्वाट, एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों (मृतका के भाई) को घटना मे प्रयुक्त ओमनी कार सहित गिरफ्तार किया गया।

हरदोई। दिनांक 30.05.2024 को थाना अतरौली पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंवाया से गहदौ जाने वाले मार्ग पर किनारे रखी पतवार में आग लग गई है जिसमें एक अज्ञात युवती का अधजला शव पड़ा है, स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किये गए व शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 220/24 धारा 302/201 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा ब्लाइंड मर्डर कि इस सनसनी खेज घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों को गठित कर लगाया गया व उनके सहायता हेतु स्वाट व एसओजी/सर्विलांस टीम को भी लगाया गया।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मृतका के शव की शिनाख्त हेतु प्रचार-प्रसार व मुखबिरों को मामूर किया गया था।
मृतका की पहचान बिट्टी उर्फ संगीता पुत्री प्यारेलाल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी मोहल्ला कायस्थाना, कस्बा व थाना काकोरी जनपद लखनऊ के रुप में हुई।

विज्ञापन 3

पुलिस टीम द्वारा विवेचना के तमाम पहलुओं की गहनता से जांच, पतारसी-सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से
अभियुक्तों के संबंध में अहम जानकारी प्राप्त हुई, घटना के सफल अनावरण व प्रकाश में
आए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिरों को मामूर किया गया।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5

इसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि थाना अतरौली क्षेत्रांतर्गत युवती की हत्या की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त ग्राम पंवाया के निकट प्राइमरी स्कूल के पास घटना में प्रयुक्त ओमनी कार में बैठे है, इस सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां एक ओमनी कार में 02 व्यक्ति बैठे दिखाई दिए पुलिस टीम को देखकर कार में बैठे दोनों व्यक्ति कार से उतरकर भागने का प्रयास करने लगे जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनो अभियुक्तों को समय प्रातः 04.20 बजे हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से उनका नाम व पता पूछने पर दुर्गेश सैनी पुत्र प्यारेलाल उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मोहल्ला कायस्थाना कस्बा थाना काकोरी, जनपद लखनऊ व शंकर उर्फ रवि पुत्र प्यारेलाल उम्र करीब 29 वर्ष निवासी मोहल्ला कायस्थाना कस्बा थाना काकोरी, जनपद लखनऊ ज्ञात हुआ जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ओमनी कार (UP 32 JX 5402) बरामद हुई।

पूछताछ का विवरण :-

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से युवती की हत्या के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका बिट्टी उर्फ संगीता का किसी व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जोकि परिजनों के समझने के बाद भी उसी व्यक्ति के साथ रहने की जिद कर रही थी जिसके चलते पकड़े गए दोनों अभियुक्तों द्वारा मौसी की बिमारी का बहाना बनाकर बिट्टी उर्फ संगीता को ओमनी कार से थाना अतरौली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पवाया से गहदौ ग्राम जाने वाले मार्ग पर लाया गया जहां कार में ही दोनों के द्वारा मृतका का गला दबाया गया तथा उसके उपरांत सड़क किनारे पतवार में मृतका के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई व कार लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों को उनके जुर्म व धाराओं से अवगत कराते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button