कुर्सी पुलिस ने फैक्ट्री से चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से चोरी के 03 कॉपर के पाटे व 18,900/- रूपये नगद बरामद।

रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना कुर्सी पुलिस ने थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम अमरसण्डा स्थित टू पॉवर लिमिटेड कम्पनी में चोरी की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमा संख्या 425/24 धारा 305ए/331(4)/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित 04 शातिर चोर :-
1 . मंजीत पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम चकरीमाबाद थाना देवा जनपद बाराबंकी।
2 . दिलीप कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम उनई थाना इंटीजा जनपद लखनऊ।
3 . जितेन्द्र पुत्र रामचन्दर निवास ग्राम खेवली थाना देवा जनपद बाराबंकी।
4 . धनिराज पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम मुनीमपुर बरतरा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 25.12.2024 को किया गिरफ्तार।
अभियुक्तों के कब्जे व निशांदेही से चोरी के 03 कॉपर के पाटे, 18,900 – रूपये नगद, प्लास व पेचकस किया बरामद।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 23/24.12.2024 की रात्रि को थाना कुर्मी क्षेत्र के ग्राम अमरसण्डा स्थित टू पॉवर लिमिटेड कम्पनी (अर्थिग कॉपर पाइप एल ए कंडक्टर वायर का निर्माण करने वाली फैक्ट्री) से कॉपर के 10 पाटे (वजन करीब 150 किलोग्राम) चोरी किया गया था जिसमे 07 पाटे अभियुक्तों द्वारा सस्ते दामों पर चलते फिरते कबाड़ी को 30 हजार रूपये में बेच दिया गया था। अभियुक्त उक्त फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करते है। गिरफ्तार अभियुक्तों का एक अन्य साथी संजीत सिंह पुत्र राम दयाल निवासी ग्राम चकरीमाबाद थाना देवा जनपद बाराबंकी की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।


