अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
उत्तर प्रदेश फूड बैंक की बाराबंकी इकाई का 51वें माह का राशन वितरित।
राशन किट के साथ कम्बल पाकर बच्चों के खिले चेहरे।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। उप्र एहसास फूड बैंक की बाराबंकी इकाई के 51वें माह का राशन किट जरूरतमंद बेसहारा 70 बच्चो को प्रदान किया गया वहीं राशन किट के साथ सभी को कम्बल मिला तो बच्चे मुदित होकर भारत माता के जयकारा लगाकर धन्यवाद दिया। राशन वितरण समारोह में सेनि शिक्षक सिटी इंटर कालेज के उपप्रधानाचार्य राजाराम आर्य, प्रेस क्लब रामसनेहीघाट के अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, सचिव वरिष्ठ पत्रकार राकेश श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह सेनि बैंक अधिकारी जेएल भास्कर समाजसेवी दिवाकर बाबा उपस्थित हुए और बच्चों को अपने हाथों से राशन किट व कम्बल वितरित किया।

फ़ूड बैंक के संयोजक चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार ने सभी बच्चों को राशन किट देते हुए बच्चों को पढ़ने व आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। फूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि बच्चों को राशन किट एहसास की महासचिव शचि सिंह के सहयोग से और कम्बल की व्यवस्था उपजिलाधिकारी श्री विजय कुमार त्रिवेदी की प्रेरणा से प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ0 शुभम सिंह के सहयोग से हुई है

हमारी संस्था की टीम जरूरतमंद बच्चों और दानदाताओं के बीच सेतु का काम कर रही है, हम सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। राजाराम आर्य ने कहा कि हर बच्चे का मौलिक अधिकार है कि उसे भोजन,शिक्षा, विकास और संरक्षण की सभी सुविधाएं मिले। अमर बहादुर सिंह ने अपना जन्मदिन भी इन बच्चों के साथ मनाया और मिष्ठान वितरित कर बच्चो को शुभकामनाएं दी। रामबाबू मिश्रा ने कहा कि फ़ूड बैंक जो कार्य कर रहा है वह किसी फरिस्ते से कम नही है।

जेएल भास्कर ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, उन्हें संतुलित भोजन और स्वास्थ्य शिक्षा की सुविधाएं व संरक्षण देने हम सबका दायित्व है। जरूरतमंद बच्चों के लिए यह कार्य फूड बैंक लगभग साढे चार साल से कर रहा है जो अपने आप मे कीर्तमान है। चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार, टीम सदस्य राम कैलाश, अखिलेश कुमार, अंजली जायसवाल, वंदना देवी ने बच्चो को बुलाने में योगदान दिया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




