
गुम हुए बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
रिपोर्ट :- अंकित कुमार वर्मा
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पर दोपहर करीब 1:00 बजे एक कालर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्चा जो कि इधर-उधर घूम रहा है और अपना नाम पता भी नहीं बता पा रहा है इस सूचना पर थाना बड्डूपुर की मिशन शक्ति केंद्र टीम उस जगह पर पहुंची और उस बच्चे को सकुशल मिशन शक्ति केंद्र पर उपस्थित लेकर आए मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र मिश्रा महिला कांस्टेबल लक्ष्मी कांस्टेबल संदीप कुमार व कांस्टेबल प्रवीण निषाद व महिला कांस्टेबल अनुराधा बाजपेई रिक्रूटमहिला कांस्टेबल प्रिया राजपूत द्वारा उस बच्चे से वार्तालाप की गई तथा उस बच्चे से उसका नाम पता पूछा गया जिसमें उसे बच्चे ने अपना नाम जीशान बताया उसके पिता मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं वह बहराइच का रहने वाला है और उसने अपना फोन नंबर बताया जिस नंबर पर बात करने पर उसके घर वालों से बात की गई घरवालों से बात करने पर उसके मम्मी निशा बेगम और उसके चाचा समीउल्लाह थानाहाजा पर उपस्थित हुए और अपने बेटे जीशान पुत्र समीउल्लाह निवासी सलारगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच वापस सकुशल ले गए और मिशन शक्ति टीम थाना बड्डूपुर को धन्यवाद देते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की और अपने घर को गए मिशन शक्ति केंद्रथाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी




