छुट्टा जानवरों की मुसीबत बने कंटीले तार

Riport रमेश यादव कोटवाधाम बाराबंकी
विकासखंड दरियाबाद के अंतर्गत आजकल आवारा पशुओं को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है यहां तक की बिचारे कटीले तार में कटकर लथपथ हो जाते हैं लगभग किसान अपने खेतों के चारों तरफ कंटीले और ब्लेट वाले तार बांध रखे हैं जिससे जानवर कट कर जख्मी हो जाते हैं साथ ही साथ बरसात के मौसम में उनका घाव बढ़ता जाता है यहां तक कि कीड़े पड़ जाते हैं ना तो उनकी दवा इलाज हो पाती है ना ही उनका घाव ठीक होता है आखिरी में उनको मौत की जंग लड़ना पड़ रहा है दरियाबाद विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत रोहिल्ला नगर अकबरपुर सैदखानपुर कोटवा धाम खजुरी अदरा अमनिया पुर जैसे गांव में झुंड का झुंड बनाकर चलते हैं आवारा पशु अपनी पेट की भूख मिटाने के चक्कर में किसानो के खेत कूद जाते हैं बेचारे आवारा पशु हो रहे घायल हर ग्राम पंचायत में अभी तक तो पकड़ के जानवरों को गौशाला पहुंचाया जाता था लेकिन जितने पशु गौशाला में उससे ज्यादा बाहर जख्मी हो रहे जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान



