बंद घरो को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा ।
रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शक्ला
दिनांक 30.12.2025 को वादी मुकेशचन्द पाण्डेय पुत्र कमलेशचन्द पाण्डेय नि0 एम-39 इन्दिरा नगर थाना कोतवाली नगर जनपद राबरेली ने लिखित तहरीर देकर बताया कि मैं अपने निजी काम से अपने गांव गया था जब में दिनाक 18.12.2025 को अपने घर वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था सारा सामान बिखरा पडा मिला तथा अलमारी से 01 मंगलसूत्र सोने का 01 अंगूठी सोने की 04 जोडी पायल चांदी की,08 चादी के सिक्के व 02 गैस सलेण्डर गायब मिले जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-571/2025 धारा-331(4)/305/317(2), 317 (5) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया है। तथा खुलासे हेतु टीम लगायी गयी थी। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 31.12.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीयपर पंजीकृत मु0अ0सं0-571/2025 धारा-331(4)/305/317(2),317(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण 1. सूरज कश्यप पुत्र श्री राम कश्यप नि० कोरचन्दामऊ थाना भदोखर रायबरेली 2. अल्ताफ उमेर सिद्दीकी पत्र तारिक अजीन नि० बडा घोसियाना थाना कोतवाली नगर रायबरेली 3. रामजी पुत्र सूरज पाल सोनी नि० लोधवारी थाना डीह रायबरेली को 52 बीघा मैदान गोरा बाजार के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पूछताछ करने पर अभियुक्तगण सूरज कश्यप, अल्ताफ उमेर सिद्दीकी, बताया कि हम 02 लोग दिन में घूमघूम कर घरो की रैकी करते है तथा रात को बंद घरो को निशाना बनाकर चोरी करते है। हम दोनो लोगो द्वारा दिनांक 18/19.12.2025 की रात्रि को इन्दिरा नगर से घरो में चोरी की थी चोरी किये गये सामान को हमने रामजी को बेच दिया था आज फिर हम चोरी करने की फिराक में थे कि आप लोगो ने पकड लिया




