Advertisement
ग्रामीण विकास मंत्रालयभारत

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर बैठक की

हमें हर समस्या को गंभीरता से लेना हैं, और इसके लिए अगर स्कीम की नियम प्रणाली में बदलाव की भी आवश्यकता हो तो, तो संशोधन भी किया जाएं- श्री शिवराज सिंह चौहान

रिपोर्ट:-शमीम 

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर कल शाम बैठक की। ग्रामीण विकास मंत्री ने आगामी 100 दिनों की कार्य योजना को सशक्त और प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने पर ज़ोर दिया। उन्होनें कहा कि हम सबको मिलकर पूरी ताकत से, ग्रामीण विकास की हर योजना पर काम करना होगा तभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

 

 

विज्ञापन

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) पर चर्चा करते हुये उन्होनें इस बात का भी उल्लेख किया कि हमे बुज़ुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आदर्श जीवन के  लिए परियोजना की संरचना करनी है, जिसके लिए हमें हर समस्या को गंभीरता से लेना हैं, और इसके लिए अगर स्कीम की नियम प्रणाली में बदलाव की भी आवश्यकता हो तो, तो संशोधन भी किया जाएं ।

विज्ञापन 2

 

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

 

विज्ञापन 5

दिशा कमेटियों की मह्त्वता पर जोर देते हए उन्होंने कहा कि दिशा कमेटियों (District Development Coordination and Monitoring Committees) को और मज़बूत बनाने की ज़रूरत है और इसके  लिए वह सभी नवनिर्वाचित सांसदों को पत्र लिखकर आग्रह करेंगे जिससे हर छोटी-छोटी समस्याओं और प्रगतियों पर निरंतर ध्यान दिया जा सकें ।

बैठक में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, श्री कमलेश पासवान और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थिति थे ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button