Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 जून, 2025 को ‘एमएसएमई दिवस’ की अध्यक्षता करेंगी

राष्ट्रपति नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश भर से आये एमएसएमई को संबोधित करेंगी

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (संपादक)


एमएसएमई को सीजीटीएमएसई की दी गई 25 वर्ष की सेवा पूरी होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा

सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों की विलंबित भुगतानों से संबंधित शिकायतों के ऑनलाइन समाधान के लिए पोर्टल का शुभारम्भ

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 जून, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ‘एमएसएमई दिवस 2025 – उद्यमी भारत कार्यक्रम’ की अध्यक्षता करेंगी। इस कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी, राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार के साथ-साथ मंत्रालय और उसके संगठनों के अधिकारी शामिल होंगे।

‘एमएसएमई दिवस 2025’ देश के आर्थिक विकास में एमएसएमई क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने का अवसर प्रदान करता है। यह अधिक लचीले, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार एमएसएमई क्षेत्र के विभिन्न पहलों के लिए लॉन्च पैड के रूप में भी काम करता है।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

विज्ञापन
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई) को ऋण सहायता प्रदान करने में सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट (सीजीटीएमएसई) के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी करेंगी। अपनी स्थापना के बाद से सीजीटीएमएसई ने क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएस) के तहत 9.80 लाख करोड़ रुपये स्वीकृत किए, जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में अकेले रिकॉर्ड 3 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी दी गई।
  • राष्ट्रपति एमएसएमई मंत्रालय के नव विकसित ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर) पोर्टल का अनावरण करेंगी। सूक्ष्म और लघु उद्यम (एमएसई) विक्रेताओं के विलंबित भुगतान से संबंधित विवादों के कारण बंद हुई बड़ी पूंजी उनके व्यवसाय के विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता में बाधा डालती है। व्यापार करने में आसानी बढ़ाने के साथ-साथ एमएसई के लिए न्याय तक पहुंच बढ़ाने के लिए, एमएसएमई मंत्रालय ने एक एंड-टू-एंड ओडीआर पोर्टल विकसित किया है, ताकि पक्ष अपने स्थान की सुविधा से मामलों को त्वरित और लागत प्रभावी तरीके से हल कर सकें।
  • राष्ट्रपति एमएसएमई हैकथॉन 5.0 का भी शुभारंभ करेंगी, जिसके बाद हैकथॉन 4.0 के परिणाम की घोषणा की जाएगी। एमएसएमई चैंपियंस योजना के तहत एमएसएमई इनोवेटिव के इनक्यूबेशन घटक का उद्देश्य एमएसएमई के बीच नवाचार और उन्नत तकनीकों को अपनाने को बढ़ावा देना है। इनोवेटर्स को पंजीकृत होस्ट इंस्टीट्यूट्स (एचआई) के माध्यम से कई क्षेत्रों और विषयों में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें प्रति विचार 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है। हैकाथॉन नए विचारों को विकसित करने, मार्गदर्शन के लिए समर्थन और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप विकास की सुविधा प्रदान करता है।
  • राष्ट्रपति एमएसएमई पत्रिका का विमोचन करेंगी, जो एक इन-हाउस पत्रिका है जो एमएसएमई क्षेत्र से संबंधित मुद्दों और अवसरों पर उपयोगी जानकारी और समझ प्रदान करेगी और एमएसएमई के बीच अनुभव साझा करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी। इसके साथ ही, ‘अपने ऋणदाता को जानें’ पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा जो एमएसएमई को ऋण पर मार्गदर्शन प्रदान करेगी और एमएसएमई को ऋण प्राप्त करने के अपने अधिकारों को बेहतर ढंग से समझने योग्य बनाएगी।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button