बाराबंकी
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री / सीनियर सपा लीडर राकेश वर्मा ने ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को भोग प्रसाद का किया वितरण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी 02 जून । प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री / सीनियर सपा लीडर राकेश वर्मा ने ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को सचल भंडारे के तहत चौधरी चरण सिंह पीजी कालेज वरदरी में तैयार किये गये भोग प्रसाद पैकेट व पानी सहयोगियों के साथ रामनगर विधानसभा क्षेत्र के गोंडा मार्ग स्थित चौका घाट से गुजरने वाले वाहनों पर सवार सैकड़ों लोगों में वितरित किया और रानी बाजार वरदरी में भी लोगों को भोग प्रसाद उपलब्ध कराया गया भोग प्रसाद वितरण के दौरान डॉ विनोद रावत ,वीरेंद्र सिंह, हरिप्रसाद वर्मा ,आशीष दीक्षित ,राजन शुक्ला ,अनुपम जयसवाल , राम नरेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।




